संरक्षा Safety-3 Poem by Ahatisham Alam

संरक्षा Safety-3

जल्दबाज़ी करोगे तो संकट में पड़ जाओगे
दुर्घटना के बाद मन ही मन बहुत पछताओगे
संरक्षा के नियम अपना लो, जीवन सरल बनालो
कार्य सकुशल पूर्ण होगा भविष्य सुरक्षित पाओगे।

जिसने भी करी लापरवाही
उसके पास है आयी तबाही
इसलिये जो सुरक्षा से नाता तोड़ेगा
वो सीधे मौत से नाता जोड़ेगा।

निर्माणी के हर कर्मचारी को सुरक्षा का पाठ पढ़ाना है
स्वच्छता और पर्यावरण के हर नियम को अपनाना है
जन धन को बचाना है जीवन खुशहाल बनाना है
दुर्घटनाओं को कम करना है समझदार कहलाना है।

COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success