अवधपुरी में
तट सरयू, सुन्दर शाम, अवधपुरी में।
है राम का पावन धाम, अवधपुरी में।
भगवान राम लिए, जहाँ अवतार।
पवित्र अति स्थल, सरयू की धार।
अयोध्या का करना दर्शन मात्र,
बन जाता सुखों का परम आधार।
लिखा कण कण पर राम, अवधपुरी में।
है राम का ...
आनंद का दाता, सबका विधाता।
भर देता झोली, उसे जो ध्याता।
सुखी हो जीवन, और निर्मल मन,
कष्ट कितना भी, विकट, कट जाता।
भजने से प्रभु का नाम, अवधपुरी में।
है राम का ...
यहाँ पर बसता, संतों का जमघट।
नाम है, एक ही, जन जन के घट।
धन्य कर लेते, जीवन को सफल,
लगाये नित्य जो, राम नाम रट।
कौड़ी लगे ना दाम, अवधपुरी में।
है राम का ...
एस. डी. तिवारी
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem